बरेली: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छह शिक्षक किए गए सम्मानित
बरेली,अमृत विचार। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कोषाध्यक्ष डा विवेक मोहन सिंह के अंबिका कालोनी स्थित आवास पर हुआ। कवियत्री माधुरी सिंह के काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की। शिक्षाविद …
बरेली,अमृत विचार। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कोषाध्यक्ष डा विवेक मोहन सिंह के अंबिका कालोनी स्थित आवास पर हुआ। कवियत्री माधुरी सिंह के काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की। शिक्षाविद महेश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। यूपी बोर्ड के सह सचिव सुरेन्द्र नाथ मिश्रा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम पाल सिंह, विष्णु इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा, उमेश चन्द्र गुप्ता, एससी डोभाल, घनपाल शर्मा, डा विवेक मोहन सिंह, माधुरी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, शरद कान्त शर्मा, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, उमेश चंद्र गुप्ता, डा दीपांकर गुप्त, विनोद कुमार गुप्ता, डा रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनुज सक्सेना, कृष्ण स्वरूप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – बरेली: अमृत विचार व टीचर्स-इलेवन में हुआ रोमांचक मुकाबला
