Earthquake In China: भूकंप के तेज झटकों से दहला चीन का सिचुआन प्रांत, अब तक 21 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने तेज रहे कि इससे अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल भी बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी रहा जो इस …
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने तेज रहे कि इससे अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल भी बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी रहा जो इस समय कोरोना के बढ़ते मामलों से भी जूझ रहा है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र 29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर से जमीन से 16 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। बताया गया कि भूकंप इतना तेज रहा कि इमारते हिलने लगीं, लोग बाहर आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं.
भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी से 39 किलोमीटर दूर स्थित था और भूकंप के केंद्र के पांच किलोमीटर के दायरे में कई गांव आते हैं। भूकंप के झटके सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदु में भी महसूस किए गए, जो भूकंप के केंद्र से 226 किलोमीटर दूर स्थित है।
BREAKING ?? : 6.8 magnitude earthquake in China
♦️An #Earthquake with a magnitude of 6.8 occurred in #Sichuan province of China.https://t.co/A9F2OTHBL3 pic.twitter.com/W9qpty7KBU
— Zaid Ahmd (@realzaidzayn) September 5, 2022
चीन के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में चेंगदु में इमारतों को हिलता हुआ देखा जा सकता है। अभी किसी इमारत को नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं है। सिचुआन प्रांत तिब्बत के पड़ोस में स्थित है और भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। इस प्रांत में 2008 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 90,000 लोगों की मौत हो गयी थी।
ये भी पढ़ें:- America: पुजेट साउंड में फ्लोट विमान क्रैश, एक की मौत व नौ लापता
