7 बच्चों की मां पर Tattoo की दीवानगी, रंगीन करवा ली पूरी बॉडी, नहीं बचा शरीर का कोई हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। टैटू का क्रेज ऐसा बढ़ता जा रहा है कि लोग अपने शरीर पर अलग-अलग डिजाइन बनवा रहे हैं। टैटू (Tattoo) का लेटेस्ट ट्रेंड ऐसा बढ़ा है कि आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिनके शरीर पर कहीं न कहीं टैटू बना दिख जाएगा। टैटू को लेकर दीवानगी अलग बात है, लेकिन कई …

लंदन। टैटू का क्रेज ऐसा बढ़ता जा रहा है कि लोग अपने शरीर पर अलग-अलग डिजाइन बनवा रहे हैं। टैटू (Tattoo) का लेटेस्ट ट्रेंड ऐसा बढ़ा है कि आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिनके शरीर पर कहीं न कहीं टैटू बना दिख जाएगा। टैटू को लेकर दीवानगी अलग बात है, लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने इस शौक को पागलपन बना लिया है। ब्रिटेन (Britain) की रहने वाली 45 साल की मेलिसा स्लोआन (Melisa Sloan) उन्हीं मे से एक है, जिनकी टैटू को लेकर दीवानगी इतनी है कि उन्होंने अपने पूरे शरीर को ही रंगीन कर लिया।

ब्रिटेन की रहने वाली 45 साल की मेलिसा स्लोआन 7 बच्चों की मां है, लेकिन सात बच्चों की जिम्मेदारी को संभालते हुए मेलिना टैटू को लेकर अपने शौक को पूरा करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। शरीर पर टैटू बनवाने का ऐसा शौक उनके ऊपर चढ़ा कि उन्होंने अपने पूरे शरीर को ही रंगीन करवा लिया। मेलिना ने अपनी पूरी बॉडी पर रंग-बिरंगे टैटू बनवा लिए हैं।

 पहचान पाना मुश्किल

मेलिसा जब 20 साल की थी, तब सबसे पहले उन्होंने अपने शरीर पर पहला टैटू बनवाया, जिसके बाद उनका ये शौक पागनपन में बदलता चला गया। मेलिना ने अपने सिर से लेकर पैर तक तरह-तरह के टैटू बनवाए हुए हैं, लेकिन फिर भी टैटू से उनका मन नहीं भरा है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि जब वो बूढ़ी भी जो जाएगी तब भी अपने शरीर पर टैटू बनवाती रहेगी। मेलिना कहती है कि टैटू बनवाना उनका शौक है और वो अपने शौक को ताउम्र बनाए रखना चाहती हैं।

 दिल वाला टैटू

मेलिसा ने अपने शरीर पर अलग-अलग तरह के टैटू बनवाए हैं, लेकिन ज्यादातर दिल वाला टैटू बनवाया हुआ है। चेहरे से लेकर नाक, कान, हाथ-पैर, पीठ, पैट हर जगह टैटू बनवाया हुआ है। 7 बच्चों की देखभाल करते हुए मेलिना अपने लिए टैटू बनवाने का टाइम निकाल लेती हैं। वो कहती हैं लोग उनपर तरह-तरह के कमेंट करते हैं। कोई उनकी तारीफ भी करता है तो कुछ लोग उनके टैटू काफी आकर्षक लगते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो उन्हें घूरते हैं। कुछ उनसे सवाल भी पूछते हैं कि आखिर उन्होंने अपने पूरे शरीर पर इतना टैटू क्यों बनवाया, क्यों अपनी खूबसूरती को खराब कर ली। मेलिना कहती हैं उन्हें इन सब बातों को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपना शौक मरते दम तक पूरा करती रहेगी।

ये भी पढ़ें : शैतान दिखने की सनक! माथे पर सींग…आंखों की पुतलियों में टैटू, इस शख्स ने चेहरे की करवा ली दुर्गति

संबंधित समाचार