सीएम हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, जानें JMM गठबंधन के पक्ष में कितने पड़े वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया है। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में सोरेन की पक्ष में 48 मत पड़े। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद सोरेन ने दावा किया कि विपक्षी भारतीय जनता …

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया है। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में सोरेन की पक्ष में 48 मत पड़े। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद सोरेन ने दावा किया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।

विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बाद मत विभाजन किया गया। हेमंत सोरेन के पक्ष में 48 मत पड़े जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं आया। इसके बाद स्पीकर ने सरकार द्वारा विश्वास मत साबित करने की घोषणा की। सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विश्वामत प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। बीजेपी विधायकों को खरीदने की बात करती है। आज हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें- मातृ भाषा में कराई जाए पढ़ाई तो प्रतिभाएं और निखर कर आएंगी सामने : राष्ट्रपति

संबंधित समाचार