शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को बच्चों ने किया नमन
हरदोई। बच्चों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षित और संस्कारवान बनने का संकल्प लिया। इस बीच उन्होंने अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून …
हरदोई। बच्चों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षित और संस्कारवान बनने का संकल्प लिया। इस बीच उन्होंने अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए हुए रास्ते पर चलते उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
बच्चों ने अपनी शिक्षक और शिक्षिकाओं को फूल दे कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी और राकेश कुमार वर्मा के अलावा प्रबंध समिति के सदस्य और रसोईयां मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: शिक्षक दिवस पर पहलवानी के गुरु-शिष्य ने एक दूसरे से भिड़ाया पंजा, दिखाया दांव
