बहराइच: सीएमओ के निरीक्षण में अधीक्षक समेत पांच कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को सीएचसी और पीएचसी के साथ नव निर्मित सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को नव निर्मित सीएचसी …

शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को सीएचसी और पीएचसी के साथ नव निर्मित सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक समेत पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को नव निर्मित सीएचसी बरदहा कलां, सीएचसी खैरीघाट एवं सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में तमाम खामियां पाई गई एवं कई डॉक्टर व अन्य स्टाफ अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बिफरते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ नलिन राजा को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही बात कही।

सीएचसी खैरीघाट पर तैनात अधीक्षक डॉ विकास सिंह, डॉ.रूपानी राजा, डॉ.कौशफ़ हयात, डॉ.जितेंद्र गुप्ता,वार्ड ब्याय रवि प्रताप सिंह अनुपस्थित मिले।सीएचसी खैरीघाट परिसर में गंदगी एवं गेट पर कीचड़ देख सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए।व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –रामनगर में हुआ श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग का विमोचन

संबंधित समाचार