ड्रोन को लेकर पाकिस्तान ने कहा, तालिबान के आरोपों से प्रभावित होंगे द्विपक्षीय संबंध
इस्लामाबाद। तालिबान के इस दावे पर पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ अमेरिका को अपनी धरती से ड्रोन संचालित करने की अनुमति दे रहा है, इस्लामाबाद ने काबुल के शासकों से कहा है कि इस तरह के आरोप द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक होंगे। मध्य काबुल में 31 जुलाई को एक अमेरिकी ड्रोन से किए गए मिसाइल …
इस्लामाबाद। तालिबान के इस दावे पर पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ अमेरिका को अपनी धरती से ड्रोन संचालित करने की अनुमति दे रहा है, इस्लामाबाद ने काबुल के शासकों से कहा है कि इस तरह के आरोप द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक होंगे। मध्य काबुल में 31 जुलाई को एक अमेरिकी ड्रोन से किए गए मिसाइल हमले में अलकायदा का नेता अयमान अल-जवाहिरी मारा गया था।
इसके एक महीने बाद, अफगानिस्तान के अंतरिम रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि पाकिस्तान युद्धग्रस्त देश के खिलाफ अपनी धरती से अमेरिका को ड्रोन संचालित करने की अनुमति दे रहा है। उसने कहा था, “हमारी जानकारी के अनुसार, ड्रोन पाकिस्तान से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं। वे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करते हैं।
हम पाकिस्तान से कहते हैं कि हमारे खिलाफ अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग न होने दें।” आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते हुए द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान याकूब के आरोपों से निराश है और यह पिछले अफगान प्रशासन जैसी मानसिकता को ही दर्शाता है जो खुद की असफलताओं का ठीकरा इस्लामाबाद पर फोड़ने का काम करता था।
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान को वरिष्ठ अफगान तालिबान नेता से इस तरह के सार्वजनिक बयान की उम्मीद नहीं थी और वह भी इस तथ्य के बावजूद कि तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के लिए बहुत कुछ किया है। इसमें कहा गया कि काबुल के वास्तविक शासकों को निजी तौर पर स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि इस तरह के आरोप द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक होंगे।
जवाहिरी के मारे जाने के बाद से ही ये सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिकी ड्रोन ने कहां से और किस ठिकाने से उड़ान भरी थी। पाकिस्तान इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार करने के साथ ही यह भी कहता रहा है कि न तो ड्रोन ने पाकिस्तान से उड़ान भरी थी और न ही इसने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें:- Floods In Pakistan: बाढ़ से पाकिस्तान के बुरे हालात, UNHCR ने भेजी मदद
