मुरादाबाद: कोरोना संक्रमित युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जनपद में एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना नियमों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। बिलारी के मोहल्ला अंसारियान का रहने वाला 40 साल के एक युवक को …

मुरादाबाद। जनपद में एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना नियमों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।

बिलारी के मोहल्ला अंसारियान का रहने वाला 40 साल के एक युवक को कुछ दिन पहले बुखार आया था। बिलारी के ही अस्पताल में उसने इलाज कराया पर वह ठीक नहीं हुआ। युवक बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद आ गया। यहां उसने एक फिजिशियन के अस्पताल में चेकअप कराया। एक अस्पताल में भी वह गया, पर उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। उसे कोरोना जांच की सलाह दी गई।

बुधवार को उसने निजी लैब से जांच कराई तो दूसरे दिन वह संक्रमित पाया गया। उसे टीएमयू में भर्ती करा दिया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की निगरानी में कराया जाएगा।

संबंधित समाचार