मुख्यमंत्री पर आजम का पलटवार, बोले- रामपुर के मोहल्लों में 100 करोड़ की लागत से बनवा दीं सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि 72 करोड़ रुपये की सौगात दी है मेरी सरकार में एक मोहल्ले में 100 करोड़ से कम का काम नहीं हुआ। एक सड़क टांडा से लेकर उत्तराखंड तक 110 करोड़ रुपये की है। आजम खां ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री पर हमला बोला और …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि 72 करोड़ रुपये की सौगात दी है मेरी सरकार में एक मोहल्ले में 100 करोड़ से कम का काम नहीं हुआ। एक सड़क टांडा से लेकर उत्तराखंड तक 110 करोड़ रुपये की है। आजम खां ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री पर हमला बोला और अपने परंपरागत अंदाज में रामपुर के नवाबों को भी निशाने पर लिया। कहा कि नवाबी दौर में अंगूठा लगाने वाला हाईकोर्ट का जज हुआ करता था। लेकिन, उन्होंने रामपुर के लोगों के हाथों में चाकू की जगह कलम दिया है लेकिन, मौजूदा सरकार एक बार फिर रामपुर के लोगों के हाथों में चाकू देना चाहती है।

  • मुख्यमंत्री जितने रुपये की सौगात देकर गए उससे ज्यादा कीमत की एक मोहल्ले में बनवा दीं सड़कें
  • पौने दो बीघा जमीन में 27 हिस्सेदार और हमें घोषित कर दिया गया भू माफिय घोषित
  • मॉडल मांटेसरी स्कूल की जर्जर हालत होने पर स्कूल को कराया था शिफ्ट

तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को हुई पत्रकर वार्ता में पूर्व मंत्री ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री की स्क्रिप्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि दूसरे की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ देने से विकास नहीं होता है। कहा कि उन्होंने नेशनल स्तर के दो गेस्ट हाउस, कोआपरेटिव बैंक, आंबेडकर पार्क, जिला अस्पताल, मोहल्लों में बड़े-बड़े पार्क बनवाए। मौलाना मोहम्मद अली जौहर रोड और मौलाना मोहम्मद शौकत अली रोड बनवाए। कहा कि इन सड़कों के किनारे की जमीनों की कीमत कनाट पैलेस की जमीनों से ज्यादा है।

कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मैंने बड़ा काम किया है बड़ा विश्वविद्यालय बनवाया इसलिए शिक्षा माफिया कहा जाता है। इस शहर में आठवें से ज्यादा पढ़ने की इजाजत नहीं थी उसे बेड़ियां डाल दी जाती थीं। हाईकोर्ट का जज अंगूठा लगाने वाला जाहिल हुआ करता था। कहा कि मुर्तजा इंटर कालेज की इमारत को ऐतिहासिक धरोहर कहा गया है यह वली अहद का महल था।

जब यह महल छोटा पड़ गया तो जिला कलेक्ट्रेट वली अहद के लिए बनाया गया। रामपुर के लोगों ने चार-चार आने चंदा देकर इस इमारत को खंडहर होने से बचा लिया। यहां शराबखाना नहीं खोला बच्चों का स्कूल का खोल दिया। कहा कि ओरियंट कालेज मदरसा आलिया 40 साल पहले बंद कर दिया गया। उसके प्रधानाचार्य ने यह लिखकर भेजा कि अब इस कालेज की जरूरत नहीं है। उस खंडहर इमारत को सपा सरकार ने जिंदा किया और वहां बच्चे शिक्षा पाते हैं। इन कुकर्मो की सजा मिल रही है। पौने दो बीघा जमीन के लिए हमें माफिया कहा गया हमारा कहना है कि उस जमीन को वापस ले लिया जाए।

कहा कि मैं मेरा परिवार और मेरे लोग सैकड़ों मुकदमों का सामना कर रहे हैं। मैंने और मेरी बीवी ने शराब की दुकान लूटी और सोलह हजार गल्ले से लूटा यह स्तर होना चाहिए राजनीति का। कहा कि एक जिलाधिकारी इसलिए यहां भेजा गया जो यहां की खुशहाली को खत्म कर दे। कहा कि रामपुर पूरे हिन्दुस्तान में पहचाना जाने लगा। चाकू से नहीं लेकिन, जिम्मेदार कहते हैं हमने एक हाथ से चाकू दूसरे हाथ में दिया।

कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार और दरवाजों के नाम बदलने से उनका अपमान हुआ है। कहा कि नई इमारतें बनवाते और उनका नाम रखते उदघाटन करने आते तो हम भी मुबारकबाद देते। कहा कि रामपुर में आरसीसी के नाले हैं कहा कि चाह खजान खां का नाला जहां निकलना दुश्वार था आज खूबसूरत जगह है। कहा कि लोकसभा चुनाव नहीं जीता है लोकतंत्र हारा है। कहा कि भाजपा की उम्मीदवार से ढाई लाख वोटों से चुनाव जीता था।

कहा कि हमारा इतिहास नहीं मिटाया जा सकता कहा कि मीडिया में यह पढ़ा और सुना आजम खां गढ़ कहा कि यह गरीब अवाम का गढ़ है। कहा कि 72 करोड़ की रकम किसी मोहल्ले में लगाई ही नहीं क्योंकि यह रकम बहुत छोटी थी। कहा कि मुरादाबाद मे सपा प्रतिनिधिमंडल सांसद एसटी हसन के नेतृत्व में अपने इश्यूज को लेकर मिला है। कहा कि मॉडल मांटेसरी स्कूल की जर्जर इमारत से बच्चों को शिफ्ट करा दिया था। मॉडल मांटेसरी स्कूल की छत बदलवाई जाए।

जौहर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कालेज से नहीं छोड़ा कब्जा
पूर्व मंत्री आजम खां ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना खत्म हो गया लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने जौहर यूनिवर्सिटी से कब्जा नहीं छोड़ा है उन्होंने वहां सामान के चोरी होने का आरोप भी जड़ा। इसके अलावा कहा कि उन्हें गांधा समाधि दिखा दी जाती तो मुमकिन था कि उनके विचार बदल जाते। कहा कि उन्हें रामपुर का विकास दिखाया ही नहीं गया।

ये भी पढ़ें:- बदायूं: महिला को नशा सुंघाकर बच्ची के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश

संबंधित समाचार