पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, PM SHRI योजना के तहत 14500 स्कूलों को किया जाएगा अपग्रेड
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि PM SHRI योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित, उन्नत बनाए जाएंगे। Today, on #TeachersDay I am glad to announce a new initiative – the development and upgradation of 14,500 schools across India under the Pradhan …
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि PM SHRI योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित, उन्नत बनाए जाएंगे।
Today, on #TeachersDay I am glad to announce a new initiative – the development and upgradation of 14,500 schools across India under the Pradhan Mantri Schools For Rising India (PM-SHRI) Yojana. These will become model schools which will encapsulate the full spirit of NEP.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2022
पीएम ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और अपग्रेडेशन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना को समाहित करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की पूरी भावना को समाहित करते हुए पीएम-एसएचआरआई स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे। यह भी कहा कि पीएम-एसएचआरआई स्कूल शिक्षा प्रदान करने की आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र पद्धति का पालन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा तथा इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर रहेगा।
उन्होंने कहा कि इसके केंद्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, स्मार्ट कक्षाएं, खेल और बहुत सारी चीजों के साथ आधुनिक अवसंरचना रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं । उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम-श्री स्कूल देश भर के लाखों छात्रों को फायदा पहुंचाएंगे।
पीएम ने शिक्षकों से बातचीत की
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने कहा कि हमें न केवल छात्रों को शिक्षित करना है बल्कि उनके जीवन को बदलना भी है। अपने शैक्षणिक परितंत्र को मजबूत करने के लिए भारत सही दिशा में बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी से मिले सीएम नीतीश कुमार, कहा- विपक्ष एक साथ आए और…
