अमरोहा : दुकान की खिड़की तोड़ 60 हजार के माल पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ले में स्थित दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों द्वारा दुकान में रखी नकदी व माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पर कस्बा इंचार्ज ने मौका मुआयना किया। नगर के मोहल्ला महल स्थित पत्थर वाली मस्जिद के सामने बांके बिहारी जनरल …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ले में स्थित दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों द्वारा दुकान में रखी नकदी व माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पर कस्बा इंचार्ज ने मौका मुआयना किया।

नगर के मोहल्ला महल स्थित पत्थर वाली मस्जिद के सामने बांके बिहारी जनरल स्टोर के नाम से मांटू अग्रवाल दुकान करते हैं। प्रतिदिन की तरह दुकान स्वामी सोमवार की प्रात दुकान खोलने आए तो दुकान के ऊपर खिड़की पर उनकी निगाह गई तो उनके होश उड़ गए क्योंकि खिड़की टूटी हुई थी। दुकानदार ने शटर खोला गया तो गल्ला खाली पाया गया। चोरी की सूचना मिलते ही व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल व उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदार द्वारा कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी।

कस्बा इंचार्ज लवनीश चौधरी मौके पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदार मांटू अग्रवाल ने बताया कि चोरों द्वारा लगभग 45,000 रुपये की नकदी व 15,000 रुपये की सिगरेट चोरी की गई है। कुल मिलाकर लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार द्वारा चोरों के खिलाफ तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी द्वारा बताया गया कि नगर स्थित दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर कस्बा इंचार्ज को भेजा गया है, जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: कांग्रेसी नेता और उनकी पत्नी समेत छह पर धोखाधड़ी का केस

संबंधित समाचार