शिक्षक सम्मान समारोह: बोले एकेटीयू कुलपति, कहा- भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षकों की भागीदारी जरूरी
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आज अलीगंज स्थित कौशल विकास केन्द्र में उद्यमिता शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित इस समारोह में 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक …
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आज अलीगंज स्थित कौशल विकास केन्द्र में उद्यमिता शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित इस समारोह में 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रदीप कुमार मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षक समाज में छात्र-छात्राओं में उद्यमिता का विकास करने और स्वरोजगार को जन-जन तक पहुंचाने वाले मुख्य संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से ही भारत को स्वावलंबी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक काश्मीरी लाल जी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में शिक्षकों की भूमिका,जिम्मेदारियां और चुनौतियां पहले से ज्यादा बढ़ गयी हैं।
इस अवसर पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और स्वदेशी जागरण मंच के मध्य मेमोरंड्म ऑफ अण्डर स्टैण्डिंग हस्ताक्षरित हुई है। जिससे इस अभियान को तकनीकी,प्राविधिक एवं गुणात्मक सबलता एवं गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें –बाराबंकी: एडीओ पंचायत के अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव पर महिला ने दी जान, पहले से कर रहा था दुष्कर्म
