आज का राशिफल। 06 सितंबर, 2022
मेष छात्र अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। वृष परिवार में किसी मामले को लेकर तनाव रहेगा। …
मेष
छात्र अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है।
वृष
परिवार में किसी मामले को लेकर तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सोशल मीडिया पर सावधानी पूर्वक पोस्ट करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। पूर्व में लिए गए अदूरदर्शी निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मिथुन
उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। हास्य द्वारा लोगों का मनोरंजन करेंगे। समाज में आपका विशिष्ट नाम बढ़ेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐश्वर्य के संसाधनों में धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
रिश्तेदारों के यहां मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
कन्या
बिना मन के कोई काम न करें। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े निराश हो सकते हैं। दूसरों की गारंटी न लें। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज का दिन काफी उदासीन रहेगा।
तुला
कला और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामंजस्य बढ़ेगा। नये मित्र बन सकते हैं।
वृश्चिक
परिवार में शादी-विवाह जैसा कार्यक्रम हो सकता है। प्रेमी जन के साथ आप समय बिता सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे। पुराने अनुभव आज आपके काम आएंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों में मनोबल बनाकर रखें। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
व्यापार में डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में संदेह की भावना को न आने दें।
मकर
दांपत्य संबंधों में संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अपनी बात मनवाने के लिये जिद्द न करें। अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़ा परेशान रहेंगे।
कुंभ
राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच काफी अच्छा समर्थन मिलेगा। बच्चों के साथ समय अवश्य बितायें। कारोबार में अपेक्षा से बेहतर धन लाभ होगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं।
मीन
तकनीक से जुड़े हुए कार्यों में परेशानी होगी। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी ले लें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।
