कानपुर: युवक की डंडे से पीटकर निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दंपती गिरफ्तार
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई प्रहार करते शख्स दिख रहा है। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी के …
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई प्रहार करते शख्स दिख रहा है। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वारदात को अंजाम देने वाले दबंग दंपती को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक नजीराबाद थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर निवासी 30 वर्षीय बलबीर और उसका साथी अंकुर उर्फ बाला फुटपाथ पर रहकर कूड़ा बीनते थे। वही बलबीर चोरी भी करता था कुछ दिन पहले बलबीर ने अंकुर के घर से सिलेंडर चोरी कर लिया था जिसके बाद से वह रंजिश मानता चला रहा था।
सोमवार देर रात अंकुर ने अपनी पत्नी शालू की मदद से कार के पीछे छिपकर घात लगाकर बलबीर पर हमला कर दिया। अंकुर ने ताबड़तोड़ सिर पर नौ और पैरों में चार डंडे मारे। सिर पर आई गंभीर चोटों से मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अंकुर और उसकी पत्नी शालू भाग निकले।
घटनास्थल के पास ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस ने फुटेज की मदद से आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर हत्यारोपित अंकुर उर्फ बाला व उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया। नजीराबाद एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पिछले महीने सिलेंडर चोरी के विवाद को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी इसी रंजिश में अंकुर ने पत्नी के साथ मिलकर बलवीर की हत्या की है सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है।
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार के मुताबिक बलवीर की हत्या सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें अहम सुराग मिले। इसी के आधार पर आरोपी बाला और उसकी पत्नी को दबोच लिया गया। हत्यारोपित दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की नृशंस हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
