सिलीगुड़ी में 2.42 करोड़ रुपये के सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2.42 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र …

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2.42 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र से सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के पास से 4.81 किलोग्राम वजनी सोने के 29 बिस्कुट बरामद किये गए जो उन्होंने अपने जूतों में छिपाये थे। आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- 144 लोकसभा सीट जीतने की रणनीति पर होगा मंथन, नड्डा और शाह की आज BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

संबंधित समाचार