मुरादाबाद : ‘लंपी स्किन डिजीज नियंत्रण के लिए गंभीरता की जरूरत’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज बीमारी के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए पशुपालकों में जागरूकता जरूरी है। पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी इसे नियंत्रित करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। यह बातें जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे लंपी स्किन डिजीज नियंत्रण अभियान के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज बीमारी के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए पशुपालकों में जागरूकता जरूरी है। पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी इसे नियंत्रित करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। यह बातें जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे लंपी स्किन डिजीज नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय कही।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य को जागरूकता अभियान के साथ बीमार पशुओं के इलाज और टीकाकरण पर भी ध्यान देने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : लंपी वायरस से एक पशु की मौत, संक्रमण से निपटने के लिए कराया जा रहा वैक्सीनेशन

संबंधित समाचार