रूस ने जापान के साथ विवादित द्वीपों की वीजा-मुक्त यात्रा की समाप्त
मॉस्को। रूस ने चार विवादित प्रशांत द्वीपों में जापान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा समझौते को समाप्त कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन की स्थिति पर जापान के रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में उनके नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्राओं को समाप्त करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है …
मॉस्को। रूस ने चार विवादित प्रशांत द्वीपों में जापान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा समझौते को समाप्त कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन की स्थिति पर जापान के रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में उनके नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्राओं को समाप्त करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि रूस और जापान के बीच 1999 में हुए समझौते के तहत पूर्व निवासियों और द्वीपों के उनके परिवार के सदस्यों को रूस के नियंत्रित द्वीपों पर बिना वीजा के यात्रा की अनुमति दी गई थी।
ये भी पढ़ें:- पीयूष गोयल ने जताई उम्मीद, कहा- ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द होगी पूरी
