बिजनौर : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडावली (बिजनौर),अमृत विचार। मिट्टी डालकर लौट रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच दिन की नवजात बच्ची ने कुछ घंटे बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। …

मंडावली (बिजनौर),अमृत विचार। मिट्टी डालकर लौट रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच दिन की नवजात बच्ची ने कुछ घंटे बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा मंडावली थान क्षेत्र में मजारी भट्टे के पास हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर जागीरपुर निवासी जाहिद अली की पत्नी राफिया ने पांच दिन पहले आपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार को राफिया के कांटे कटने थे। जिस कारण जाहिद अपनी पत्नी राफिया, पांच दिन की बेटी आयत, अपनी साली साजिया(22) और शाहिदा(10) के साथ बाइक से मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भुड्डी मंडावली जा रहा था।

बताते हैं कि अभी वह बाइक से मजारी भट्टे के पास पहुंचे ही थे कि मिट्टी डालकर आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल साली साजिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देख राहगीर मौके पर पहुंचे तो डंपर चालक फरार हो गया था । पुलिस ने साजिया का शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान कुछ घंटों बाद नवजात आयत ने भी दम तोड़ दिया। शाहिदा और राफिया की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक साजिया के भाई अब्दुल सत्तार ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी दरोगा गिरफ्तार

संबंधित समाचार