हल्द्वानी: अमित कुमार बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नए अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी ट्रैफिक शाखा का मंगलवार को वार्षिक चुनाव हुए। मनोहर सिंह रावत, लाल सिंह फर्त्याल और हीरा सिंह देव की देखरेख में हुए चुनाव में 11 पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अमित कुमार को अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह नेगी को शाखा मंत्री बनाया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी ट्रैफिक शाखा का मंगलवार को वार्षिक चुनाव हुए। मनोहर सिंह रावत, लाल सिंह फर्त्याल और हीरा सिंह देव की देखरेख में हुए चुनाव में 11 पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अमित कुमार को अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह नेगी को शाखा मंत्री बनाया गया।

नितिन दीक्षित और बलविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, विपिन मिश्रा और केएन तिवारी को संयुक्त मंत्री, भाष्कर मिश्रा को कोषाध्यक्ष, नवीन पांडे को संगठन मंत्री, ललित जोशी को लेखपाल, उमेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र पडलिया और विपिन सक्सेना को क्षेत्रीय प्रतिनिधि साथ ही पांच कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

चुनाव में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार ई-टिकट मशीन के सर्वर में दिक्कत आ रही है। ऐसे में परिचालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। इसी के साथ संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चौधरी चरण सिंह 123वीं जयंतीः सीएम योगी ने दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि, यूपी सरकार मनाएगी ‘किसान सम्मान दिवस’ सौंपेंगे 25 किसानों को ट्रैक्टर
मंत्रीपरिषद ने 15,189 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रदेश में 12 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ, हजारों को मिलेगा रोजगार
नोएडा में भवन मानचित्र स्वीकृति होगी आसान, नई नियमावली को मंजूरी
वंदे मातरम् के 150 वर्ष:राष्ट्रगीत पर समझौता ही देश बंटवारे की जड़ बना, सीएम योगी का कांग्रेस-जिन्ना पर तीखा प्रहार
शीतकालीन सत्र में हंगामा: सपा का वॉकआउट, सरकार बोली- किसान पलायन नहीं, खेती की ओर लौट रहे