ट्यूशन शिक्षक ने आठ साल की छात्र को लोहे की छड़ से मारा, और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आठ साल के एक छात्र को होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसकी लोहे की छड़ से कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने …

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आठ साल के एक छात्र को होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसकी लोहे की छड़ से कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह हुई इस घटना के लिए शिक्षक योगेश श्रीवास्तव के खिलाफ बाल अधिनियम और भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के थाटीपुर इलाके में एक सितंबर को हुई थी, जब शिक्षक ने पांचवी कक्षा के छात्र को कथित तौर पर होमवर्क पूरा नहीं करने पर लोहे की छड़ से मारा। अधिकारी ने कहा कि लड़के के पैर और पीठ में चोट आई है जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि जांच के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नार्को टेरर पर बड़ा एक्शन: पकड़ी गई 1200 करोड़ की ड्रग्स, दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार

संबंधित समाचार