बहराइच: दो संदिग्ध महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/बहराइच। बालापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। सैकड़ों की भीड़ ने महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा कुशीनगर जनपद में ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर में …

विशेश्वरगंज/बहराइच। बालापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। सैकड़ों की भीड़ ने महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा कुशीनगर जनपद में ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर में मंगलवार दोपहर में दो नकाबपोश महिलाएं पहुंची। गांव के लोगों ने बताया कि महिलाओं ने बच्चों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर ग्रामीणों ने घेर लिया और पूछताछ के दौरान मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने महिलाओं को धनुही पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि महिलाओं ने अपना नाम रुकसाना खातून पत्नी राजू और मैतून पत्नी हमीद निवासी अमवा जंगल थाना पडरौना जिला कुशीनगर बताया।

सभी श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील के पीछे रहकर लोगों के यहां मांग करती है। पुलिस ने गांव के ग्राम प्रधान राजकुमार यादव से मोबाइल पर वार्ता की। ग्राम प्रधान से वार्ता के बाद दोनों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किड नैपिंग का कोई मामला। सामने नहीं आया है। फिलहाल नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कठर्रा में पुरानी ईंटों से प्रधान करा रहा नाली निर्माण, ग्रामीणों में गुस्सा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता