अयोध्या: बालिका टीम ने जीती चैंपियनशिप, सभी ने जताया हर्ष
अयोध्या, अमृत विचार। बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 3 से 5 सितंबर के बीच आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट में जिले की बालिका टीम को चैम्पियन ट्राफी मिली है। इस उपलब्धि पर खेल संगठनों तथा प्रेमियों ने हर्ष जताया है। प्रतियोगिता के लीग मैचों में बालिका टीम ने फाइनल …
अयोध्या, अमृत विचार। बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 3 से 5 सितंबर के बीच आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट में जिले की बालिका टीम को चैम्पियन ट्राफी मिली है। इस उपलब्धि पर खेल संगठनों तथा प्रेमियों ने हर्ष जताया है।
प्रतियोगिता के लीग मैचों में बालिका टीम ने फाइनल में गोरखपुर को 20 रनों से पराजित कर ट्राफी अपने नाम कर ली। ऋषिका तिवारी को बेस्ट ऑल राउंडर, मोहिनी को बेस्ट कीपर, नेहा नीलम को बल्लेबाज और विधि यादव को सर्वोत्तम गेंदबाज का पुरस्कार मिला। ऋषिका तिवारी की कप्तानी और नीलम निषाद की उप कप्तानी में विधि यादव, नेहा वर्मा, शालिनी सिंह, नंदिनी सिंह, मोहिनी निषाद, महक वर्मा, मानसी निषाद, राखी निषाद, खुशबू निषाद, समीक्षा यादव, आकांक्षा यादव, सौम्या, तृप्ति,अदबीया बानो ने प्रतिभाग किया।
टीम की इस उपलब्धि पर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय तिवारी, सचिव इमरान अहमद लारी, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह आदि ने हर्ष जताया है।
यह भी पढ़ें –नौकरी के नाम पर पुलिसकर्मी ने की ठगी, रंगे हाथ 1.5 लाख रुपये लेते दबोचा
