बरेली: परिवहन मंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने के साथ ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अवैध रूप से बने पार्किंग स्टैंडों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क …

बरेली, अमृत विचार। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने के साथ ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अवैध रूप से बने पार्किंग स्टैंडों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क किनारे या इधर-उधर गाड़ी खड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं डग्गामार, ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान चलाने को भी कहा। बैठक में उप परिवहन आयुक्त एमएल लाल चौरसिया, आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, आरएम आरके त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता समेत रोडवेज के एआरएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुआ सन्तुलित आहार पर व्याख्यान

संबंधित समाचार