लेवाना अग्निकांड: प्रसपा महासचिव का बड़ा बयान,कहा- लेवाना अग्निकांड दैवीय आपदा, नहीं होना चाहिए व्यापारी का उत्पीड़न
लखनऊ, अमृत विचार । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने 5 सितंबर को होटल लेवाना में हुए अग्निकांड को दैवीय आपदा करार देते हुये कहा है कि इसके चलते किसी होटल रेस्टोरेंट व्यापारी का उत्पीड़न और शोषण नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने हादसे में अपनी जान गंवा चुके …
लखनऊ, अमृत विचार । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने 5 सितंबर को होटल लेवाना में हुए अग्निकांड को दैवीय आपदा करार देते हुये कहा है कि इसके चलते किसी होटल रेस्टोरेंट व्यापारी का उत्पीड़न और शोषण नहीं होना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने हादसे में अपनी जान गंवा चुके चारो लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया की इससे पहले भी कई बार कई जगहों पर भीषण अग्निकांड हुए हैं ,सचिवालय का मुख्य भवन ,एनेक्सी या पूर्व में मेडिकल कॉलेज का अग्निकांड हो सभी जगहों पर गम्भीर अग्निकांड हुए हैं, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नही हुई है, पूर्व में हुये भीषण ट्रेन हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी का हैलीकाप्टर हादसा,देश के पूर्व आर्मी चीफ एवं वर्तमान में चीफ आफ डिफेंस के पद पर तैनात जनरल विपिन रावत का हैलीकाप्टर हादसा या दैविक आपदा में किसान का खेत और खलिहान जलने का मामला हो यह सब हादसा ही माना जाता है, उसी तरह से कल होटल लेवाना में हुए अग्नि कांड को भी एक हादसा ही माना जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार, जिला प्रशासन,लखनऊ विकास प्राधिकरण,पुलिस प्रशासन से मांग है कि प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता रहे स्वर्गीय तीरथ राम अग्रवाल के बेटे सुमेर अग्रवाल एवं उनके परिवार के साथ न्याय होना चाहिए।
हम सभी की मांग है की जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण अगर चाहे तो जनपद लखनऊ के समस्त होटल रेस्टोरेंट मालिकों की बैठक तत्काल करा ले।सरकार और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण जो चाहता है वह भी बता दें और होटल मालिक की भी सही मांग को सुनकर उसका भी निस्तारण करा दे।जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओ से बचा जा सके।अग्नि कांड की आड़ में किसी भी होटल मालिक का शोषण उत्पीड़न न होने पाए।
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने यह भी कहा की अगर होटल लेवाना के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है तो जो इस पूरे प्रकरण में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी दोषी हैं, उनके खिलाफ अभी तक प्राथमिकी क्यों नही दर्ज हुई। दोषी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भी तत्काल मुकदमा दर्ज होकर उनकी भी गिरफ्तारी हो और उनके चल अचल संपत्ति की भी जांच कराई जाय ।
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान ने अजय त्रिपाठी मुन्ना की बात को अपना सर्मथन दिया है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: विभागीय जांच के दायरे में आए एसएसपी अल्मोड़ा
