रायबरेली: न्यायिक अधिकारियों ने बताए बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के उपाय
रायबरेली, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र स्वराज नगर नई बस्ती में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा …
रायबरेली, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र स्वराज नगर नई बस्ती में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना है।
आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत है। इनके बेहतर स्वास्थ्य का देश के विकास, उत्पादकता तथा आर्थिक उन्नति पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। पराविधिक स्वयं सेवकों पवन कुमार श्रीवास्तव व पूनम सिंह द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। यही बात समझाने के लिए हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
इस दौरान लोगों को अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करने के लिए जागरुक किया जाता है, जिनके जरिए उनके शरीर को पोषण मिल सके, इम्युनिटी मजबूत हो सके और शरीर लंबे समय तक सेहतमंद रहे। उक्त जागरुकता शिविर में जावेद अहमद प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय किला बालिका, संध्या श्रीवास्तव सुपरवाइजर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दीपलता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, फरजाना, सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं पराविधिक स्वयं सेवक पम्मी, मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें –हरदोई: जीआईसी के छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, डीआईओएस ऑफिस में छिपकर बचाई जान
