बरेली: डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली, सीएमओ ने तीन सीएचसी का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जिले का दौरा अभी संभावित है, लेकिन इससे पहले ही अफसर अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुट गए हैं। मंगलवार को डिप्टी सीएम के आने की आहट पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई है। सुबह सीएमओ डा. बलवीर सिंह अन्य अफसरों के साथ फतेहगंज पूर्वी, …

बरेली, अमृत विचार। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जिले का दौरा अभी संभावित है, लेकिन इससे पहले ही अफसर अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुट गए हैं। मंगलवार को डिप्टी सीएम के आने की आहट पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई है। सुबह सीएमओ डा. बलवीर सिंह अन्य अफसरों के साथ फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर और फरीदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया।ओपीडी में डॉक्टर मरीज देख रहे थे। दवाओं की उपलब्धता के साथ रिकॉर्ड चेक किए गए जो कि दुरुस्त पाए गए। इस दौरान सीएमओ ने प्रभारियों को व्यवस्थाएं ठीक रखने के आदेश दिए।

पिछली बार डिप्टी सीएम ने दिए थे कार्रवाई के आदेश
करीब दो माह पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला का दौरा किया था। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित स्वास्थ्य केंद्र और सिविल लाइंस स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। यहां अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस बार ऐसी अनियमितताएं उजागर न हों, इससे पहले ही अफसर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुट गए हैं।

माननीय का खौफ, जिला अस्पताल का जलभराव हुआ खत्म
करीब दस दिन से जिला अस्पताल में कई जगह सीवर का गंदा पानी भरा था। यहां आने वाले मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। बच्चा वार्ड, ओपीडी के साथ ही एक्स-रे यूनिट के बाहर भी गंदा पानी भरा था, जिसमें मच्छर के लार्वा पनप रहे थे, लेकिन डिप्टी सीएम का संभावित दौरा होने से पहले ही मंगलवार को प्रबंधन ने नगर निगम से वाहन मंगाकर यहां हुए जलभराव को खत्म करा दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय में बनाया गया ‘वात्सल्य’ शिशु गृह, यहां शिशुओं को छोड़ सकेंगी कामकाजी महिलाएं

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज