बरेली: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की चपेट में सिविल लाइंस, देहात में पांच से छह घंटे सप्लाई रही बाधित
बरेली, अमृत विचार। शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिविल लाइंस में मंगलवार को बिजली कटौती और ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान होते रहे। वहीं देहात में भी बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। सिविल लाइंस में लो-वोल्टेज की समस्या से मंगलवार को अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके …
बरेली, अमृत विचार। शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिविल लाइंस में मंगलवार को बिजली कटौती और ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान होते रहे। वहीं देहात में भी बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। सिविल लाइंस में लो-वोल्टेज की समस्या से मंगलवार को अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने उनकी समस्या को दूर किया। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
इसके अलावा कुतुबखाना, किला, पुराना शहर, पवन विहार, हरूनगला, नवादा शेखान, कटरा चांद खां, महानगर कालोनी, मढ़ीनाथ समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित रही। वही शासन के तमाम निर्देशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती लगातार हो रही है। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे बिजली कटौती की गई। वहीं, तहसील क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली कटौती रही, लेकिन ट्रिपिंग से होने वाली बिजली कटौती को रोकने वाले अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में बनाए जाएं कृषक उत्पादक संगठन: डीएम
