शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज का विस्तार जरूरी: डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में मरीजों की भीड़ देख डिप्टी सीएम गंभीर हो गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को मेडिकल कॉलेज का एक्सटेंशन प्लान बनाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में मरीजों की भीड़ देख डिप्टी सीएम गंभीर हो गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को मेडिकल कॉलेज का एक्सटेंशन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट की क्षमता को समझा और अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मरीजों को उच्चकोटि की चिकित्सा व्यवस्था देने के लिए हम लोग कृतसंकल्प हैं, जिसके लिए लगातार प्रदेश सरकार काम कर रही है। सभी को निशुल्क दवाइयां मिलें और निशुल्क जांच हो, ऐसी व्यवस्था की गई है। अस्पताल में जो त्रुटियां मिलती हैं, उन्हें सुधारते हैं।

शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया है, लेकिन मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए इसके एक्सटेंशन का प्लान बनाने के लिए हमने कहा है। इसको विस्तार देने की आवश्यकता है। भवन और भी बनाने पड़ेंगे। ओपीडी में मरीजों की संख्या बहुत है, इसलिए इसे विस्तारित करने के लिए प्लान बनाने को कहा है। शाहजहांपुर के लोगों को जो भी व्यवस्था चाहिए, हम उसे पूरा कराएंगे। यह हमारा अपना जिला है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एआरटीओ ने छह डबल डेकर बसों को किया सीज, संचालकों में मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार