आज का इतिहास: दिल्ली HC के बाहर हुए बम धमाके में 17 लोगों ने गंवाई थी जान, जानिए 7 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर सात सितंबर 2011 के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी। …

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर पांच के बाहर सात सितंबर 2011 के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी। वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितंबर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने 2019 में अपने चंद्रयान-2 अभियान के तहत लैंडर विक्रम को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई।

देश-दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1553- ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना हुई।
1563- मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1664- नीदरलैंड की सेनाओं ने अंग्रेजों को न्यू एमस्टर्डम (मौजूदा न्यूयॉर्क) सौंपा।
1689- चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क संधि पर हस्ताक्षर किए।
1812- नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।
1822- ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1831- विलियम चतुर्थ ब्रिटेन की गद्दी पर बैठे।
1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1906- बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।
1921- मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
1923- विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1926- संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका का जन्म।
1927- फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1931- लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।
1933- मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म।
1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।|
1946- बुल्गारिया ने राजशाही का अंत किया।
1951- जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1952- जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
1960- देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1982- जम्मू-कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन।
1966- संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
1991- मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
2001- बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया।
2006- महाराष्ट्र का मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट 37 लोगों की मौत हुई,100 से ज्यादा लोगों घायल हुए।
2008- प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की। 2016- नासा ने ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स लॉन्च किया।
2008- भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2011- दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।
2019- भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।2020- कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 169 दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।

ये भी पढ़ें : आज का इतिहास: जब भारत ने दिया था पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का मुंहतोड़ जवाब, जानिए 6 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

 

संबंधित समाचार