भारत टूटा ही कहां है जो कांग्रेस वाले जोड़ने निकले हैं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यात्रा की शब्दावली पर मुझे एतराज है। भारत टूटा कहां है जो आप जोड़ने निकले हैं। आप किस प्रकार से कह सकते हैं कि भारत टूटा है? मुद्दों के आधार पर आपने भारत को बांट रखा था। …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यात्रा की शब्दावली पर मुझे एतराज है। भारत टूटा कहां है जो आप जोड़ने निकले हैं। आप किस प्रकार से कह सकते हैं कि भारत टूटा है? मुद्दों के आधार पर आपने भारत को बांट रखा था। जम्मू-कश्मीर को भारत का अंग नहीं बनने दे रहे थे। आप ट्रिपल तलाक का समर्थन कर रहे थे वो हमने हटाया। अपनी यात्रा से आप भारत को फिर से इन मुद्दों के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
भारत टूटा ही कहां जो कांग्रेस #BharatJodoYatra की बात कर रही है।
कश्मीर में धारा 370 लगा कर और ट्रिपल तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को देश की अन्य महिलाओं से अलग कर, देश बांटने का काम कांग्रेस ने ही किया। भाजपा ने इन कानूनों को खत्म कर देश की एकता और अखंडता बनाने का काम किया है।
— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) September 7, 2022
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट किया कि भारत टूटा ही कहां जो कांग्रेस #BharatJodoYatra की बात कर रही है। कश्मीर में धारा 370 लगा कर और ट्रिपल तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को देश की अन्य महिलाओं से अलग कर, देश बांटने का काम कांग्रेस ने ही किया। भाजपा ने इन कानूनों को खत्म कर देश की एकता और अखंडता बनाने का काम किया है।
कांग्रेस सांसद ने कही ये बात
वहीं, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा (भारत जोड़ो) जब जम्मू-कश्मीर के रास्ते मेरे गृह राज्य हिमाचल के पास पहुंचगी तब मैं इसका हिस्सा बनूंगा।
Looking forward to join the Yatra when it reaches near my home state of Himachal enroute to Jammu-Kashmir 2/2
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) September 7, 2022
ये भी पढ़ें : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज, श्रीपेरूम्बुदूर में राहुल ने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
ये भी पढ़ें : Video: ‘हिमंत बिस्वा सरमा नए-नए मुल्ला हैं’, असम CM के पाकिस्तान वाले बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार
