क्रिकेट के बाद एक्टिंग में धमाल मचाने उतर रहे हैं अकरम, पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वसीम अकरम फिल्म मनी बैक गारेंटीड से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फवाद खान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन फैसल कुरैशी कर रहे हैं। वसीम अकरम इससे पहले कई …

 मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वसीम अकरम फिल्म मनी बैक गारेंटीड से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फवाद खान मुख्य भूमिका में होंगे।

फिल्म का निर्देशन फैसल कुरैशी कर रहे हैं। वसीम अकरम इससे पहले कई पाकिस्तानी शोज को होस्ट कर चुके हैं, लेकिन वह एक्टिंग में पहली बार हाथ आजमाने जा रहे हैं। 09 सितंबर को मनी बैक गारेंटीड का टीजर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म 21 अप्रैल 2023 में पाकिस्तानी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें:-Hello! कियारा आडवाणी ने मैगजीन के लिये कराया फोटोशूट, लग रही हैं स्टनिंग

संबंधित समाचार