जलालाबाद में एएनएम की लापरवाही नवजात पर पड़ रही भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूं तो सरकारी महकमो की लापरवाही आये दिन देखने को मिलती रहती है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है मगर इस बार लापरवाही का खामियाजा एक नवजात बच्ची व उसके परिवार को भोगना पड़ रहा है जिससे दुधमुंही बच्ची को शारीरिक और परिवार को आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूं तो सरकारी महकमो की लापरवाही आये दिन देखने को मिलती रहती है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है मगर इस बार लापरवाही का खामियाजा एक नवजात बच्ची व उसके परिवार को भोगना पड़ रहा है जिससे दुधमुंही बच्ची को शारीरिक और परिवार को आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ रहा है।

मामला जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला कानून गोयान का है यहां के निवासी गौरव गुप्ता ने सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बेटी नित्या का जन्म गत वर्ष 22 दिसम्बर को नगरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ था।

उसके बाद उसके मोहल्ले में तैनात एएनएम सोनी ने डेढ़ माह बाद के टीके लगभग दो सप्ताह की देरी से लगाए तथा ढाई महीने बाद के टीके लगभग 6 माह बाद 16 मई को लगाए 16 मई के टीकाकरण के बाद नित्या के टीके लगने के स्थान पर लाल चकत्ता पड़ गया और उस स्थान का ताप सामान्य से बहुत अधिक हो गया।

जिसको दिखाने जब सीएचसी पहुँचे तो वहां मौजूद डॉक्टर आसिफ ने परिजनों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुँचने पर वहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण डॉक्टर को शाहजहांपुर के निजी चिकित्सक को दिखाया गया जहां डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि एएनएम ने लापरवाही में बच्ची को इंजेक्शन की डोज ज्यादा दे दी जिस वजह से बच्ची को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा डॉ. लक्ष्मण ने अस्पताल कर्मियों से बच्ची को परिजनों समेत सीएचसी बुलवाया मगर परिजनों ने डॉ. आसिफ द्वारा पूर्व में किये गए दुर्व्यवहार के कारण अस्पताल जाने से इनकार कर दिया तो डीआईओ डॉ. लक्ष्मण ने बच्चे की फ़ोटो व वीडियोग्राफी करवा कर जांच से पल्ला झाड़ लिया परिजनों का कहना है कि जब तक एएनएम और डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं करा लेते चैन से नही बैठेंगे।

मामला संज्ञान में है लॉकडाउन के कारण टीकाकरण देर से हुआ होगा डीआईओ को जांच के लिए भेजा है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी। – डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ

संबंधित समाचार