वाराणसी: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 10 करोड़ के अम्बरगेरिस के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी एसटीएफ टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.120 किग्रा अम्बरगेरिस बरामद किया है। बरामद अम्बरगेरिस की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये आंकी गई है। एसटीएफ के अफसरों के अनुसार अम्बरगेरिस 2-3 करोड़ रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकता है। अम्बरगेरिस का प्रयोग महंगे इत्र में होता है। …

वाराणसी। यूपी एसटीएफ टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.120 किग्रा अम्बरगेरिस बरामद किया है। बरामद अम्बरगेरिस की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये आंकी गई है। एसटीएफ के अफसरों के अनुसार अम्बरगेरिस 2-3 करोड़ रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकता है। अम्बरगेरिस का प्रयोग महंगे इत्र में होता है।

तस्करों को राजधानी लखनउ के गोमतीनगर विस्तार जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नम्बर 06 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में रांची झारखंड निवासी दानिश अख्तर, इंदिरा नगर लखनऊ निवासी अविनाश खरवार, अभय खरवार, राजाजीपुरम तालकटोरा निवासी फिरोज अहमद हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में एसटीएफ के अफसरों को बताया कि अम्बरगेरिस गहरे समुद्री क्षेत्र में पाया जाने वाला पदार्थ है। जो स्पर्म व्हेल मछली द्वारा गहरे समुद्री पानी में वमन किया जाता है। जिसे मछुआरों द्वारा संग्रह कर लिया जाता है।

अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत अधिक कीमत होने के कारण इसे तैरता सोना भी कहते हैं। इसका प्रयोग इत्र व्यवसाय में किया जाता है। अत्यधिक महगें इत्रों मे इसके प्रयोग के कारण लम्बे समय तक इत्र की सुगंध कायम रहती है। एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मुम्बई नाला सुपारा के रहने वाले तुफैल ,जो मूल रूप से कुण्डा, प्रतापगढ़ का निवासी हैं, के द्वारा अम्बरगेरिस (कच्चा अम्बर) फिरोज को बेचने के लिए दिया था।

फिरोज दानिश, अविनाश व अभय की मदद से किसी नेपाली व्यक्ति को इसे बेचने की कोशिश कर रहा था। वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो व एसटीएफ की टीम ने नेपाली नागरिक का छद्म भेष धारण कर तस्करों को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना गोमतीनगर विस्तार जनपद लखनऊ में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वन्य जीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो भारत सरकार की पहल पर एसटीएफ ने पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों एवं संरक्षित प्रजाति के जीवों एवं उनके शारीरिक अंगों एवं उनसे मिलने वाले अन्य तत्वों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही की है। तस्करों की गिरफ्तारी में एसटीएफ के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश मिश्र, मृत्युन्जय सिंह आदि के साथ वन विभाग की टीम भी शामिल रही।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर में एसटीएफ ने बरामद की अंग्रेजी शराब की खेप, दो को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार