Realme C33 फोन लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम, जानिए इसके फीचर्स
मुंबई। Realme GT Neo 3T के बाद कंपनी ने Realme C33 मोबाइल भी लॉन्च कर दिया। ये स्मार्टफोन 2 स्टोरेज कन्फीगरेशन और 3 कलर में अवेलेबल रहेगा। इस मोबाइल की कीमत 8,999 से शुरू हो रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्लस 0.3 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे 12 सितंबर को …
मुंबई। Realme GT Neo 3T के बाद कंपनी ने Realme C33 मोबाइल भी लॉन्च कर दिया। ये स्मार्टफोन 2 स्टोरेज कन्फीगरेशन और 3 कलर में अवेलेबल रहेगा। इस मोबाइल की कीमत 8,999 से शुरू हो रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्लस 0.3 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में खरीद सकेंगे।
10,000 रुपए से भी कम कीमत का ये मोबाइल दो डिफरेंट वैरिएंट में अवेलेबल है। 3 जीबी RAM और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मोबाइल आपको 8,999 रुपए में मिलेगा। वहीं, 4 जीबी RAM और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मोबाइल आपको 9,999 रुपए में मिलेगा। स्टोरेज के अलावा दोनों वैरिएंट में कोई और बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 जीबी RAM के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन भी मौजूद है। लेकिन, उसकी कीमत जारी नहीं की गई।
3/4 जीबी रैम और 32/64 जीबी रोम की स्टोरेज रहेगी। इंटरनल स्टोरेज को एक टीबी तक एक्सपांड कर सकेंगे। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद। यूनिसोक T612 चिपसेट को माली-G57 CPU के साथ क्लब कर प्रोसेसर तैयार किया। 187 ग्राम वजनी मोबाइल को 10W के चार्जर से रिचार्ज कर सकेंगे। एक्वा ब्लू, नाइट सी और सैंडी गोल्ड कलर मौजूद हैं। 3.5mm ऑडियोजेक, बॉटम फायरिंग स्पीकर्स और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट रहेगा।
मोबाइल की वॉरंटी एक साल रहेगी। मोबाइल के साथ यूजर को बॉक्स में एडाप्टर, यूएसबी केबल, इन्फॉर्मेशन बुक, वॉरंटी कार्ड, क्विक गाइड, सिम कार्ड टूल भी मिलेगा। डुअल सिम के लिए हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया। एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा।
रेडमी 11 प्राइम सीरीज, पोको M5, रीअलमी C33 और रीअलमी GT निओ 3T मोबाइल सितंबर में लॉन्च हो चुके हैं। इस महीने आईफोन-14 सीरीज, मोटो एज 30 सीरीज, iQOO Z6 लाइट, वीवो V25 और रोग फोन 6D स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होना बाकी है।
फीचर्स
6.51 सेमी (6.5 इंच) HD+ डिस्प्ले
5000mAh लिथियम आयन बैटरी
10W चार्जिंग
यूनिसोक T612 प्रोसेसर
8,999/9,999 रुपए कीमत
3/32, 4/64 जीबी वैरिएंट अवेलेबल
50 मेगापिक्सल + 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा
5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
ये भी पढ़ें : भूल गए अपने फोन का पासवर्ड या पैटर्न? चंद मिनट में घर बैठे यूं अनलॉक करें
