लखनऊ: पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यशाला में वन मंत्री बोले- वायु प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने कोरोना कॉल के दौरान लगे लॉक डाउन की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय सड़कों पर गाड़ियां नहीं थी जिसके चलते बरेली से नैनीताल के पहाड़ दिखाई पड़ते थे लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हम चाहते …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने कोरोना कॉल के दौरान लगे लॉक डाउन की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय सड़कों पर गाड़ियां नहीं थी जिसके चलते बरेली से नैनीताल के पहाड़ दिखाई पड़ते थे लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा वातावरण साफ रहे। वायु प्रदूषण आज पूरी दुनिया की समस्या है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को रोकना बहुत जरूरी है इसका असर दुनिया पर पड़ रहा है। मंत्री अरुण कुमार सक्सेना साफ हवा और नीले आसमान को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

दरअसल आज 7 सितंबर के दिन साफ हवा और नीले आसमान को समर्पित अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। राजधानी के एक निजी होटल में आज पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं बरसात कम हो रही है और जगह जगह बाढ़ अपना रौद्र रूप दिखा रहा है।

यह सब ग्लोबल वार्मिंग के चलते हो रहा है। इसका असर कृषि पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में एयर पॉल्यूशन पर एक रणनीति बनाई जाने की आवश्यकता है। आज ही के दिन जिस पर नीति बना ली जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़ों को लगाना बहुत जरूरी है यह हमारी धर्म और संस्कृति का हिस्सा भी रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को वाहनों का प्रयोग कम करना चाहिए और इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल भी सावधानी से करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-बहराइच: दुधवा से चलने वाली रेल बस का निरीक्षण करने पहुंचे वन मंत्री

संबंधित समाचार