हरदोई: महावीर झण्डा मेले में दिखाई दी असली हिन्दुस्तान की तस्वीर, मुसलमानो ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
हरदोई। ‘हरा हिन्दू और भगवा मुसलमान कर दें, रंगों को रंग रहने दें मज़हब अब इंसान कर दें’ कुछ इसी अंदाज में श्री महावीर झण्डा मेले गंगा-जमुनी तहज़ीब देखने को मिली। झण्डा मेला जुलूस में ग्रामीण और नगर के श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मुसलमानों ने श्री महावीर झण्डा मेले में …
हरदोई। ‘हरा हिन्दू और भगवा मुसलमान कर दें, रंगों को रंग रहने दें मज़हब अब इंसान कर दें’ कुछ इसी अंदाज में श्री महावीर झण्डा मेले गंगा-जमुनी तहज़ीब देखने को मिली। झण्डा मेला जुलूस में ग्रामीण और नगर के श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मुसलमानों ने श्री महावीर झण्डा मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर फूल बरसाते हुए उनका ज़ोरदार स्वागत करते हुए गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।
सण्डीला में प्राचीन झण्डा मेला 5 सितम्बर से शुरू होकर 8 सितम्बर तक चलेगा।झंडा मेला कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री उर्फ गुड्डे ने बताया की भादौ के अंतिम मंगलवार को सैकड़ों सालों से निकलने वाले श्री महावीर झंडा मेला में प्रदेश के कई हिस्सों से हनुमान जी की झांकिया शामिल हुई है। साथ ही इस दौरान होने वाले महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगो ने आनन्द लिया इस ऐतिहासिक मेले में बड़े पैमाने पर छोटे बड़े झण्डों के साथ हज़ारों लोग जुलूस के रूप में शामिल हुए ।
मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री उर्फ़ गुड्डे के नेतृत्व में निकली विशाल शोभा यात्रा जिसका रास्ते में कई जगहों पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह पर भंडारे लगाए गए और प्रसाद वितरण के लिए स्टाल लगाए गए। इसी कड़ी में मुसलमानों ने भी गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए जुलूस का स्वागत किया।
जिसमे सभासद हसन मक्की,सभासद अक़ील अंसारी,सभासद शमीम, बच्चू ,मौलाना जमाल रज़ा, हाजी शरीफ कुरैशी और हाफ़िज़ साबिर ने मदरसा गौसिया के पास, इसके अलावा हाजी मुबारक अली,सभासद लताफ़त अली,हाजी शरीफ अंसारी, सभासद शमीम,नसीर अहमद, शकील सभासद,यासिर अली शाहबाज़ फ़राज़ अहमद शाहिद अली की अगुवाई में दर्जनों मुस्लिम संगठनों ने किला मार्किट गेट पर झण्डा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री उर्फ गुड्डे का माला पहना कर स्वागत किया।
इस बार नगर कई चौराहों पर मुस्लिम समुदाय ने झण्डा जुलूस का स्वागत किया। बताते चलें कि करीब एक सैकड़ा झांकियों एवं बैंड बाजे के साथ शाम को इमलियाबाग चौराहे से श्री महावीर का झंडा उठा। इसमे करीब दो सौ के आसपास झंडे शामिल हुए। सुबह के 9 बजे मुख्य झंडे की पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे पूजा अर्चना का कार्यक्रम समापन हुआ।
उसके बाद मुख्य झंडा श्री महावीर जी के मंदिर से उठा और वहां से चलकर शीतला देवी माता मंदिर, मंगलबाजार, होते हुए झंडा मेला जुलूस पुरानी गल्लामंडी के पास स्थित मुरारेश्वर मंदिर पहुंचा। जहां एक घंटे तक पूजा अर्चना के बाद जुलूस गल्ला मंडी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां से रानी जी के शिवाला पहुंचा और वहां पूजा अर्चना के बाद शाम 3 बजे के बाद मुख्य झंडा सब्जी मंडी, राजा हाता, गुदड़ी होते हुए छोटे चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां भी पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद झण्डा मेला जुलूस मुख्य सड़क से होते हुए इमलियाबाग पहुंचा, इसके बाद इमलियाबाग चौराहे पर तमाम गांवों से करीब दो सौ झण्डे जुलूस और सजी झांकिया शामिल हुए।वहां से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजे व हनुमान जी के जयकारे के साथ करीब 6 बजे के बाद शुरू हुई। शोभा यात्रा सदर बाजार की मुख्य सड़क होते हुए करीब 10 बजे के बाद बस स्टैंड चौराहे पहुंची।
वहां पर पेट्रोल पम्प पर पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के बाद झंडे व झांकिया वापस गल्ला मंडी चौराहे पर पहुंची। यहां से शोभा यात्रा में शामिल झांकिया वापस लौट गई। सभी झंडे पुरानी स्टेट बैंक गली, मंगल बाजार, शीतला देवी माता मंदिर होते हुए महावीर जी के मंदिर पहुंचे। यहां पर सभी झंडों की सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के बाद सभी झण्डों को रवाना करते हुए जुलूस का समापन किया गया।
बिजली कटौती ने तोड़ा भरोसा
सण्डीला के ऐतिहासिक श्री महावीर झण्डा मेले में 5 सितंबर से 8 सितंबर तक नगर को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया था। आदेश के बाद भी नगर में खूब बिजली की कटौती की गई। लोगों का कहना है कि ऐसा होने से लोगों का भरोसा टूट गया। बताते चलें कि झण्डा मेले के लिए रात-दिन तैयारियां चल रहीं थी। कटौती होने से की जा रही तैयारियों में खलल पड़ा।
चप्पे-चप्पे पर डटे रहे पुलिस के जवान
झण्डा मेला जुलूस में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर डटे रहे। साथ में प्रशासनिक अमला भी पल-पल की टोह लेते हुए दिखाई दिया। ऐतिहासिक झण्डे मेले में ज़बरदस्त भीड़ को देखते आखिर तक सारा निज़ाम बेहतर तरीके से निपटा। रहा। इसके लिए झण्डा मेला कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेश कुमार अग्निहोत्री सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़ें-हरदोई: किसी ने इश्क-मुश्क,तो किसी ने छेड़े मुल्क परस्ती के तराने, आल इंडिया मुशायरा
