दिल्ली में एनडीएमसी के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के पांच कर्मचारियों को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। यहां इस तरह के मामलों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इस वायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एनडीएमसी …
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के पांच कर्मचारियों को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। यहां इस तरह के मामलों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इस वायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, “मामलों की संख्या 56 पहुंच गई है, जबकि इस वायरस से अब तक चार लोगों स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दिया गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 50 है।”
कोरोना वायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। पहली मौत 1 जून को हुई, जबकि दूसरी 3 जून को।
