हमें पर्यावरण के लिए परस्पर संतुलन बनाकर रखना होगा: डीआरएम
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा. मोनिका अग्निहोत्री ने डीआरएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। डीआरएम ने बताया कि रेलवे एक बड़ी संस्था है और पर्यावरण को शुद्ध करने में रेलवे का विशेष योगदान रहना चाहिए। हमें प्रदूषण रहित पर्यावरण के प्रति अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को …
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा. मोनिका अग्निहोत्री ने डीआरएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। डीआरएम ने बताया कि रेलवे एक बड़ी संस्था है और पर्यावरण को शुद्ध करने में रेलवे का विशेष योगदान रहना चाहिए।
हमें प्रदूषण रहित पर्यावरण के प्रति अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरुक करना है। हमें पर्यावरण के लिए परस्पर संतुलन बनाकर रखना है। जिससे कि भावी पीढ़ी भविष्य के लिए पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपना सकें। जिसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
पर्यावरण दिवस पर मण्डल के सभी स्टेशनों, रेलवे अस्पतालों, कोचिंग डिपों तथा सभी रेलवे कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण के साथ ही साफ सफाई के लिए श्रमदान भी किया गया। इस अभियान में सभी विभागों के कर्मचारियों, सुपरवाइजरों तथा अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आरडीएसओ में विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का आयोजन
अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम “जैव विविधता” है । आरडीएसओ के महानिदेशक वीरेंद्र कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए न्यू कान्फ्रेंस हाल में एक संगोष्ठी की ।
जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देशय से आयोजित संगोष्ठी में आरडीएसओ के 4 अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण भी दी।
इसमें प्रथम वक्ता के रूप में प्रवीण खुराना, कार्य निदेशक कार्य ने जैव विविधता विषय पर अपने संबोधन में कहा कि आरडीएसओ ने इस दिशा में पहल करते हुए एक औषधि पार्क की स्थापना, छायादार वृक्षों को लगाया जाना तथा आरडीएसओ के विभिन्न कार्यालयों के अंदर एयर प्युरिफाइंग पौधे रखे गए है।
इससे कि कार्य स्थल पर वातावरण शुद्ध रहे। जैव विविधता की महत्ता पर विचार रखते हुए कहा कि हम सभी को मानव कल्याण के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए प्रकृति के इको-सिस्टम में अत्यधिक बदलाव नहीं करनी चाहिए।
उत्तर रेलवे ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हरित क्रांति का प्रतिनिधित्व करने वाला यह दिवस सम्पूर्ण विश्व में हरित क्रांति की महत्ता, योग्यता व अनिवार्यता का सन्देश प्रदान करता है। इस अवसर पर सम्पूर्ण मंडल पर विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया गया।
उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने मंडलीय कार्यालय स्थित कन्ट्रोल परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त चारबाग स्थित आरक्षण कार्यालय के सभागार में विद्युत विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही मंडल के वाराणसी स्टेशन समेत स्टेशनो व कार्यशालाओ में पौधारोपण व पर्यावरण सम्बन्धी जन-जागरण कार्यो गतिविधियों का आयोजन किया गया।
