लखनऊ : फरियादियों की शिकायत के बाद पुलिस को बीटबुक आई याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। उदासीनता और लापरवाही की शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को शहरवासियों की याद आई है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की पहल शुरू गई है। बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने पूर्वी जोन के थानों और चौकी/ बीट पर तैनाती आरक्षी और महिला आरक्षियों को बीट बुक वितरित …

अमृत विचार, लखनऊ। उदासीनता और लापरवाही की शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को शहरवासियों की याद आई है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की पहल शुरू गई है। बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने पूर्वी जोन के थानों और चौकी/ बीट पर तैनाती आरक्षी और महिला आरक्षियों को बीट बुक वितरित की।

पुलिस रेगुलेशन के पैरा-63 के मुताबिक कानून व्यवस्था और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस थानों को बीट और हल्का में विभाजित करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बीते काफी समय से देखा जा रहा था कि पुलिसिंग की सबसे अहम इकाई बीट सिस्टम की अनदेखी की जा रही है।

इस बीट प्रणाली को पूर्वी जोन की ओर से अब शुरु किया गया है। सभी बीट प्रभारियों को थाना स्तर से नामित किया गया है। जिन्हें जरूरी संसाधन मुहैया कराया जाएगा। बुधवार को डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने इसकी पहल की है। उन्होंने पूर्वी जोन के प्रत्येक थाने से दो-दो पुलिसकर्मियों को प्रतीकात्मक तौर पर बीट बुक प्रदान की गई।

साथ ही बीट प्रभारियों को सी प्लान एप्प का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। बीट प्रभारियों से कहा गया है कि वह महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से अच्छा व्यवहार करें। कम्यूनिटी पुलिसिंग के मानकों के अनुसार पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। बीट व्यवस्था के संचालन के लिए एडीसीपी पूर्वी सय्यद अली अब्बास को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- महिला सुरक्षा पर कानून तो बने, लेकिन इंसान की नीयत हम नहीं बदल पाते: मेनका

 

 

संबंधित समाचार