भाजपा के साथ आने को तैयार हैं विपक्ष के 113 विधायक :केशव मौर्य
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां पहुंच कर दिवंगत पूर्व भाजपा विधायक राम नरेश रावत को श्रद्धांजलि दी। अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। अधिकारियों के साथ बैठकर विकास योजनाओं की समीक्षा की तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विपक्ष के 113 विधायक भाजपा के साथ आने …
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां पहुंच कर दिवंगत पूर्व भाजपा विधायक राम नरेश रावत को श्रद्धांजलि दी। अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। अधिकारियों के साथ बैठकर विकास योजनाओं की समीक्षा की तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विपक्ष के 113 विधायक भाजपा के साथ आने के लिए तैयार बैठे हैं।
जिले के कृषि विभाग और जन औषधि विभाग में हुए भ्रष्टाचार के संदर्भ में उनका ध्यान आकृष्ट करने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले भाजपा की सरकार में थरथर कांप रहे हैं। भ्रष्टाचार पर ही कार्रवाई करने पर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। वे नहीं चाहते कि केशव मौर्य जैसा कोई पिछड़े वर्ग का व्यक्ति आगे बढ़े। यही कारण था कि सदन में वे तो अखिलेश यादव के आरोपों को संयमित होकर सुनते रहे लेकिन जैसे ही जवाब देना उन्हें उत्तर शुरू किया वह अपना संयम खो बैठे। उनका आचरण ऐसा नहीं था। जैसा किसी बड़े नेता का होना चाहिए। समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है। अगले 25 साल तक वह सत्ता में आने का सपना न देखें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक भाजपा के साथ रहे उनके सांसदों की संख्या भी बढ़ी और उनका कद भी बढ़ा। उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। उन्होंने जो भानुमति का कुनबा जोड़ा है। वह कभी भी खत्म हो सकता है। कहां की हैदराबाद में बैठकर ओवैसी उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को भड़का रहे हैं। यहां के मुसलमान उनके मड़कावे में नहीं आने वाले हैं। गरीब और पिछड़े मुसलमान भाजपा के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें –बहराइच: 17 दुर्लभ कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
