कानपुर: एमबीबीएस छात्रों ने पेश किए मॉडल, हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नारायना मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर पनकी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्यक्ष एनॉटमी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एनटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आजमी मोहसिन के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र- छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिति …

कानपुर, अमृत विचार। नारायना मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर पनकी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्यक्ष एनॉटमी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एनटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आजमी मोहसिन के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र- छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिति पांडेय ने छात्र- छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मकसद मॉडल के माध्यम से सीखना एवं उसका सही उपयोग करना है। छात्र- छात्राओं द्वारा पेश किए गए मॉडल का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा को सराहा।

नारायना मेडिकल कॉलेज के 10 वरिष्ठ चिकित्सकों ने मॉडल को जांच और परखा । कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. सुनिति पांडेय ने छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट कार्यको सराहा और उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव अमित नारायन, एमडी उदित नारायन, ने छात्र- छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: प्रेमी ने शादी कर छोड़ी प्रेमिका, मकान बेचकर डकार गया पैसे

संबंधित समाचार