हल्द्वानी: फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती शादी का झांसा देकर फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी वर्ष मार्च में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये दीपक सिंह बिष्ट से हुई। उसने खुद को फौजी बताया। आरोप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती शादी का झांसा देकर फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। काठगोदाम पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी वर्ष मार्च में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये दीपक सिंह बिष्ट से हुई। उसने खुद को फौजी बताया। आरोप है कि बीती 21 अप्रैल को दीपक ने फोन पर मैसेज भेजकर हल्द्वानी में रहने वाली अपनी दीदी के यहां आने की बात कही।

29 अप्रैल दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दिनेश सिंह बिष्ट हल्द्वानी में मिला और अपनी कार में खेड़ा सुल्ताननगरी गौलापार स्थित एक घर में ले गया। जहां शादी का वादा कर उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मई में दीपक ड्यूटी पर वापस चला गया और बातचीत बंद कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार