कानपुर: त्रिशुंडी औद्योगिक क्षेत्र में लगेगा कोल्डड्रिंक प्लांट, आवेदन के 10 दिन के अंदर यूपीसीडा ने दिया आवंटन पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अमेठी जिले के त्रिशुंडी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में वरुण बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कोल्डड्रिंक प्लांट की स्थापना करेगी। यहां कंपनी 661 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बुधवार को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भूमि के आवंटन का पत्र जारी कर दिया गया। खास बात यह है …

कानपुर, अमृत विचार। अमेठी जिले के त्रिशुंडी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में वरुण बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कोल्डड्रिंक प्लांट की स्थापना करेगी। यहां कंपनी 661 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बुधवार को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भूमि के आवंटन का पत्र जारी कर दिया गया। खास बात यह है कि कंपनी को यह आवंटन पत्र आवेदन के मात्र 10 दिनों के भीतर जारी किया गया। कंपनी 26.09 एकड़ में यह प्लांट स्थापित करेगी। यहां पांच सौ लोगों को प्रत्यक्ष और पांच हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

गौरतलब है कि वरुण बेवरेजे भारत में पेप्सी के बॉटलर के रूप में 30 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हुई है। कंपनी अलग- अलग शहरों में प्राधिकरण से भूखंड लेकर अपने प्लांट स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी अब त्रिशुंडी में अपना नया प्लांट स्थापित करने जा रही है। इससे न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की पूर्ति में भी यह निवेश सहायक साबित होगा।

कंपनी के डीजीएम नीरज मेहरोत्रा ने बुधवार को अयोध्या स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव से मुलाकात की। क्षेत्रीय प्रबंधक व वित्त एवं लेखाधिकारी धर्मचंद्र ने उन्हें आवंटन पत्र सौंपा। प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी का कहना है कि कंपनी यहां कोल्ड ड्रिंक प्लांट के साथ ही अन्य पेय पदार्थों का उत्पादन करेगी।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: रिलायंस मार्ट में नगर निगम और प्रशासन की छापेमारी, 2 लाख का जुर्माना लगाया

संबंधित समाचार