बरेली कॉलेज ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख की जारी, 10 सितंबर से होंगी शुरू
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के समन्वयक प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि भूगोल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 सितंबर से आरंभ होंगी। मनोविज्ञान की स्नातक द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 व …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के समन्वयक प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि भूगोल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 सितंबर से आरंभ होंगी। मनोविज्ञान की स्नातक द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 व 12 सितंबर को होंगी। बीएससी जीव विज्ञान व गणित की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 13 सितंबर को होंगी। छात्र कॉलेज की वेबसाइट व विभाग में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स के प्रभारी डा. प्रियंक मेहरोत्रा ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 10 और द्वितीय वर्ष की 11 सितंबर को होगी।
रूटा ने परीक्षाओं का किया विरोध
वहीं रूटा ने समस्याएं हल न होने तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं न कराने का निर्णय लिया है। रूटा के डा. स्वदेश सिंह ने बताया कि समस्याओं के बारे में कुलपति को भी अवगत कराया जाएगा। मंगलवार को भी रूटा ने विरोध कर कुलपति आवास का घेराव किया था। बड़ी संख्या में शिक्षकों के नाम अभी नहीं जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो मरीजों में पुष्टि, मची खलबली
