आज का राशिफल। 08 सितंबर, 2022
मेष आज अपनी जीवनशैली पर धन खर्च करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। वृष आज आपके व्यक्तित्व में काफी सुधार होगा। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेना न …
मेष
आज अपनी जीवनशैली पर धन खर्च करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
वृष
आज आपके व्यक्तित्व में काफी सुधार होगा। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेना न भूलें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। काफी समय से जिस कार्य के लिए आप योजना बना रहे थे उसे आज अंजाम दे सकते हैं।
मिथुन
आज जॉब में सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंधों में परेशानी हो सकती है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी।
कर्क
आज पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। आपको शाम को कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। लोगों के प्रति आपके सहयोगात्मक व मैत्रीपूर्ण व्यवहार की सराहना होगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से लाभ होगा। विदेशी भूमि पर व्यापार में वृद्धि होगी।
सिंह
आज अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सोने-चांदी के आभूषणों के व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। घर के मामलों को बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। अत्यधिक दयालुता में काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या
आज विवाह योग्य सन्तान को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। जॉब बदलने का विचार बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। फिर भी दस्तावेजों को सावधानी पूर्वक पढ़ें। प्रेम संबंधों के मामलों में थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में ताजगी बनाये रखें।
तुला
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझाने को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। परिवार में किसी कारण क्लेश हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे।
वृश्चिक
आज कार्य व्यवसाय में आपको पत्नी का सहयोग मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण हो सकता है।
धनु
आज किसी से कोई भी वादा न करें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। मन में व्यर्थ के विचार जन्म ले सकते हैं। किसी प्रियजन को लेकर नकारात्मक खबर सुननी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है।
मकर
आज वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सभी कार्यों को सोच-समझकर करने से सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ
आज आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें। गैस और अपच की शिकायत हो सकती है। मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। कानूनी मामलों में नुकसान होने की आशंका है। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों को लेकर संवेदनशील रहेंगे।
मीन
आज नकदी की समस्या को लेकर अटके हुए काम शुरू हो सकते हैं। अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर तैयारी कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है।
