BREAKING: कोरोना संक्रमित घर से भागा, पुलिस कर रही तलाश
बरेली। एक कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है। बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद निवासी युवक कुछ दिन पहले मुंबई से आया था। वहां से आने के बाद उसका कोविड-19 का टेस्ट हुआ। जांच में उस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला अस्पताल से उसे लाने को …
बरेली। एक कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की पकड़ से फरार हो गया है। बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद निवासी युवक कुछ दिन पहले मुंबई से आया था। वहां से आने के बाद उसका कोविड-19 का टेस्ट हुआ। जांच में उस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला अस्पताल से उसे लाने को एंबुलेंस भेजी गई। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। एंबुलेंस चालक और ईएमटी उसे काफी देर तक तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद दोनों कर्मचारी बारादरी थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस रोगी को तलाश कर रही है।
