बहराइच: ग्राम प्रधान और VDO ने पंचायत भवन को दिया किराए पर, BDO ने एडीओ पंचायत को सौंपी जांच
बहराइच। जिले के ग्राम पिपरा पदारथ गांव में स्थित पंचायत भवन को भी ग्राम प्रधान ने नहीं बक्शा। पंचायत भवन को ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने एक कंपनी के ठेकेदार को दे दिया। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपी है। पयागपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपरा पदारथ …
बहराइच। जिले के ग्राम पिपरा पदारथ गांव में स्थित पंचायत भवन को भी ग्राम प्रधान ने नहीं बक्शा। पंचायत भवन को ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने एक कंपनी के ठेकेदार को दे दिया। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपी है।
पयागपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपरा पदारथ में खुली बैठक और अन्य कार्य के लिए पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। जिस पर लाखों रुपए का खर्च आया था। लेकिन पंचायत भवन में खुली बैठक के बजाए ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राइप वाटर के ठेकेदार को किराए पर दे दिया।
संबंधित कंपनी की ओर से पंचायत भवन में अपना निजी कार्य लिया जा रहा है। जबकि खुली बैठक और अन्य कार्य पूरी तरह से ठप है। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी को हुई तो उन्होंने मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है। बीडीओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। किसी को बख्सा नहीं जायेगा।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: पंचायत भवन में चोरी, कम्प्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले गए चोर
