मेरठ: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी मनीष सिवाच …

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी मनीष सिवाच बुधवार की रात बाइक से पंचवटी कॉलोनी के पास गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय मवाना रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद कार भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता मोहन सिंह की दो माह पहले मौत हो गई थी। अब घर के बड़े बेटे मनीष की भी मौत हो गई। अब परिवार में छोटा बेटा मोहित बचा है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज करके कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: सड़क से नीचे गिरी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू, चालक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार