जिम के दौरान महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई इमरजेंसी सर्विस, देखें मजेदार Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: कहा जाता है कि इंसान कब, कहां, किस हादसे का शिकार हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसी से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। जहां पर एक महिला जिम में वर्कआउट करने के लिए जिम गई। लेकिन उसके साथ …

Viral Video: कहा जाता है कि इंसान कब, कहां, किस हादसे का शिकार हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसी से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। जहां पर एक महिला जिम में वर्कआउट करने के लिए जिम गई। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि इमरजेंसी सर्विस बुलानी पड़ी।

अमेरिका के ओहायो में रहने वाली का नाम Christine Faulds है और उसके साथ हुई ये अजीबोगरीब घटना इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

स्मार्टवॉच से बुलाई पुलिस
बुरी तरह घबरा चुकी महिला ने अपनी स्मार्टवॉच के जरिये 911 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने साथ के एक शख्स को बुला भी रही है, लेकिन तेज म्यूजिक की वजह से वो उसे सुन नहीं पाया। आखिरकार उसने पुलिस को कॉल किया और थोड़ी देर में वहां एक एमरजेंसी ऑफिसर ने आकर क्रिस्टीन को मशीन के अंदर से निकाला। गनीमत ये रही कि उसे इस दौरान कोई चोट नहीं आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन पा रहा है।

उल्टा जाकर फंसी महिला
महिला 24 घंटे के पावरहाउस जिम में वर्कआउट करने के लिए गई हुई थी। इनवर्ज़न टेबल में महिला गई थी, जो पूरे शरीर को ऊपर से नीचे की ओर उल्टा करके हमारी रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है और पीठ के दर्द से आराम दिलाता है। महिला खुद को ऐसा करते हुए वीडियो बना रही थी, इसी बीच वो उपकरण के अंदर फंस गई। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक उसकी एड़ी टेबल में लॉक हो गई और वो हिल तक नहीं पा रही थी।

ये भी पढ़ें- सूखे पत्ते और तितली में यूजर्स हुए कंफ्यूज, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश