मुरादाबाद : निवेश मित्र व झटपट पोर्टल को नियमित अपडेट करें अधिकारी-डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल को नियमित मेंटेन करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झटपट पोर्टल की सीएससी के माध्यम से जागरूकता लाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को बीएसए और …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल को नियमित मेंटेन करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झटपट पोर्टल की सीएससी के माध्यम से जागरूकता लाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को बीएसए और डीआईओएस के सहयोग से ब्लाक स्तर पर शिविर लगाने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने विद्युत, लोक निर्माण, सामुदायिक शौचालय, हैंडपंप रिबोर, आपरेशन कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पेयजल मिशन, पेंशन, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, कन्या सुमंगला योजना आदि की समीक्षा की। पंचायत भवन और विद्यालयों में बिजली कनेक्शन की जानकारी ली। कहा कि जहां कनेक्शन नहीं है वहां तत्काल दें। निर्माणाधीन पंचायत भवनों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा। कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन के आवेदन लंबित न रहें इसका ध्यान रखने के लिए कहा। कौशल विकास योजना के संबंध में ट्रेनिंग प्रोवाइडर की संख्या बढ़ाने, रोजगार की आवश्यकता वालों का पंजीकरण कराने, ओडीओपी पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा।

पीएम रोजगार सृजन योजना के आवेदनों को बढ़ाने, पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कुछ अलग सोचने और बेहतर करने की सीख दी। बैठक में परियोजना निदेशक सतीश कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. परवेज, जिला विकास अधिकारी, लोक निर्माण, पंचायती राज, शिक्षा, समाज कल्याण, प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रबन्धक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रैली निकालकर नेत्रदान के प्रति किया जागरूक

संबंधित समाचार